एजेंसी न्यूज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,792 हुए, मृतक संख्या 488 पहुंची : स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि फिलहाल संक्रमण के 12,289 मामले हैं जबकि 2,014 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है । एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,792 हुए, मृतक संख्या 488 पहुंची : स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 488 हो गयी, जबकि अब तक कुल 14,792 लोग संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार शाम से 36 लोागें की मौत हुई है और संक्रमण के 957 नये मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि फिलहाल संक्रमण के 12,289 मामले हैं जबकि 2,014 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है । एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

संक्रमण के कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार शाम से 36 लोगों की मौत हुई है, जिनमें मध्यप्रदेश में 12, गुजरात में 10, महाराष्ट्र में सात, दिल्ली में चार तथा आंध्रप्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर से एक-एक व्यक्ति शामिल है।

कुल 488 लोगों की अब तक मौत हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 201, मध्यप्रदेश में 69, गुजरात में 48, दिल्ली में 42 और तेलंगाना में 18 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में 15-15 लोगों की मौत हुई है, जबकि उत्तरप्रदेश में संक्रमण से 14 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब और कर्नाटक में 13-13 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में 11 और पश्चिम बंगाल में 10 लोग की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में पांच, केरल तथा हरियाणा में तीन-तीन व्यक्ति की मौत हुई है। झारखंड और बिहार में संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत हुई है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से मिली रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को पीटीआई- द्वारा जारी की गई तालिका के मुताबिक देश में संक्रमण के कम से कम 14,848 मामले आए हैं और 503 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).