देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से इस बीमारी को लेकर डर के चलते मंगलवार को आत्महत्या कर ली।
हैदराबाद, 11 अगस्त हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से इस बीमारी को लेकर डर के चलते मंगलवार को आत्महत्या कर ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीमनगर जिले के निवासी व्यक्ति ने अस्पताल में अपने कमरे से लगे शौचालय में रात एक से दो बजे के बीच फंसा लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप के झटके से दहली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई.
एक नर्स ने व्यक्ति को फंद से लटका देखा, जिसके बाद उसने अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर व्यक्ति के आत्महत्या करने की वजह कोरोना वायरस के डर को माना जा रहा है।
मृतक के परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस से कहा है कि वह कोविड-19 के चलते बीते कुछ दिन से घबराए हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)