विदेश की खबरें | अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित श्वान की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने ‘नेशनल जियोग्राफिक’ को बताया कि उनके सात साल के श्वान ‘बडी’ को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा।
स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने ‘नेशनल जियोग्राफिक’ को बताया कि उनके सात साल के श्वान ‘बडी’ को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा।
एक पशु चिकित्सक ने मई में बडी की जांच की जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को करेगा कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई.
अमेरिका के कृषि विभाग ने जून में जानकारी दी थी कि न्यूयॉर्क में एक ‘जर्मन शेफर्ड’ देश में संक्रमित पाया जाने वाला पहला श्वान है।
बडी की हालत और खराब होने पर 11 जुलाई को उसे दर्द रहित मौत दे दी गई।
यह भी पढ़े | ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली टेंग-हुइ का निधन, 97 वर्ष के ली ने गुरुवार की अंतिम सांस.
बडी की खून की जांच में प्रतिरोधक प्रणाली के कैंसर का भी पता चला। यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कोरोना वायरस के कारण ही हुई है या नहीं।
कृषि विभाग ने अमेरिका में कई पशुओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। अब तक 12 श्वान, 10 बिल्लियां, एक बाघ तथा एक शेर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं।
विभाग ने कहा कि पशुओं से कोरोना वायरस फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ परिस्थितियों में लोगों से यह संक्रमण पशुओं तक फैल सकता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)