एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 96 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा कि मुंगेर जिले के जामालपुर निवासी तीन व्यक्तियों (30, 36 एवं 52 साल) के नमूने की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 96 हुई
जमात

पटना, 20 अप्रैल बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आने के साथ ही बिहार में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 96 हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा कि मुंगेर जिले के जामालपुर निवासी तीन व्यक्तियों (30, 36 एवं 52 साल) के नमूने की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि ये तीनों पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क के आये थे।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 20, नालंदा में 11, बेगुसराय 9, पटना में 7, गया में 5, बक्सर में 4, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली एवं भोजपुर में एक—एक मामले सामने आए हैं।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज, जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बिहार में अबतक 11401 कोरोना वायरस संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).