एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 579 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, पटना में पांच, खगडिया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, नालंदा, नवादा एवं बेगूसराय में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 579 हुई
जमात

पटना, आठ मई बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 29 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 579 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, पटना में पांच, खगडिया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, नालंदा, नवादा एवं बेगूसराय में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि इनमें से 16 लोग दूसरे प्रदेश से आए हैं और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।

संजय ने बताया कि पटना के खजपुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के जो पांच नए मामले सामने आए हैं, उनमें सभी बिहार सैन्य बल के जवान हैं।

बिहार के 38 जिलों में से 36 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक 102 मामले मुंगेर में सामने आए हैं जबकि बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 51, नालंदा में 37, सिवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18 मामले सामने आए हैं।

बिहार में अब तक 30320 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 267 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).