बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 571 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, खगड़िया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका एवं भागलपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
पटना, आठ मई बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 569 हो गये हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, खगड़िया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका एवं भागलपुर में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
उन्होंने बताया कि इनमें से 16 बिहार के बाहर से आए हैं और आने के बाद उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।
गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज, दो मई को सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एवं बृहस्पतिवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी एक वृद्ध की मौत हो गयी थी।
बिहार के 38 जिलों में से 36 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 46, नालंदा में 36, सीवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद एवं भागलपुर में 14—14, बेगूसराय में 13, पश्चिम चंपारण एवं कटिहार में 11—11, पूर्वी चंपारण में 10, दरभंगा में नौ, सारण में आठ, समस्तीपुर में सात, गया एवं सीतामढ़ी छह-छह, जहानाबाद, अरवल एवं लखीसराय में पांच-पांच, नवादा, खगड़िया एवं बांका में चार-चार, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा एवं सहरसा में दो-दो तथा शेखपुरा, किशनगंज एवं सुपौल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 30,320 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 267 मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

