एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 359 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के गोपालगंज में 06, कैमूर में 04 तथा मु़ंगेर, बांका और अररिया में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 359 हुई
जमात

पटना, 28 अप्रैल बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामले अब बढ़कर 359 हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के गोपालगंज में 06, कैमूर में 04 तथा मु़ंगेर, बांका और अररिया में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

गोपालगंज जिले में 06 पुरुषों (18, 25, 35, 35, 56 एवं 70 वर्ष), कैमूर में 03 पुरुष (04, 19, एवं 22 वर्ष) और एक महिला (20), मुंगेर में एक पुरुष (42), बांका में एक महिला (20) तथा अररिया में एक पुरुष (28) कारोना वायरस से आज संक्रमित पाये गए।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड-19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 91, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सिवान में 30, बक्सर में 25, गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में 09—09, औरंगाबाद में 07, गया में 06, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में 05—05, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण में 04—04, बांका में 03, वैशाली में 02 तथा मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया, दरभंगा एवं अररिया में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 19790 कोरोना वायरस संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).