बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 346 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 07, पटना में 06, मधुबनी एवं औरंगाबाद में 05—05, लखीसराय में 03 तथा सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया एवं नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।
पटना, 27 अप्रैल बिहार मेंं सोमवार को कोरोना संक्रमण के 69 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अब बढकर 346 हो गयी है ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 07, पटना में 06, मधुबनी एवं औरंगाबाद में 05—05, लखीसराय में 03 तथा सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया एवं नालंदा में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।
उन्होंने बताया कि मु़ंंगेर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 22 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 10 पुरुष (07, 10, 16, 19, 19, 30, 35 40, 45, एवं 45 वर्ष) तथा 12 महिलाएं (07, 15, 16, 16, 17, 18, 22, 24, 35, 35, 36 एवं 40 वर्ष) शामिल हैं ।
संजय ने बताया कि रोहतास जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 14 पुरुष (02, 02, 06, 15, 21, 37, 39, 40, 43, 52, 55, 60, 60 एवं 70 वर्ष) दो डेढ—डेढ साल की बच्चियां शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 16 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 05 पुरुष (08, 16, 18, 20 एवं 65 वर्ष) तथा दो महिलाएं (27 एवं 31 वर्ष) शामिल हैं।
संजय ने बताया कि पटना जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 06 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 05 पुरुष (02, 23, 25, 36 एवं 39 वर्ष) एक महिला (28) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 05 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 03 पुरुष (34, 30 एवं 32) दो महिलाएं (27 एवं 65) शामिल हैं ।
संजय ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कारोना वायरस संक्रमण के जो 06 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 04 पुरुष (40, 28, 20 20) एक महिला (50) शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि लखीसराय में दो पुरुष (38 एवं 24) एवं एक महिला (07), नवादा में एक महिला (40) , सारण में एक पुरुष (46), दरभंगा में एक पुरुष (36), पूर्णिया में एक पुरुष (27) तथा नालंदा में एक महिला (27) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आज प्रकाश में आए हैं ।
संजय ने बताया कि इन सभी मामलों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।
बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।
बिहार मेंं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 90, पटना में 39, नालंदा मेंं 35, रोहतास में 31, सिवान मेंं 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय एवं भोजपुर में 09—09, औरंगाबाद में 07, गया में 06, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी मेंं 05—05, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण में 04—04, बांंका एवं वैशाली में दो—दो तथा मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया एवं दरभंगा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी और उसके संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

