एजेंसी न्यूज

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 277 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में 09, रोहतास में 06, पूर्वी चंपारण जिले 04, अरवल एवं मु़ंगेर में 03-03 तथा जहानाबाद में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 277 हुई
जमात

पटना, 26 अप्रैल बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमण के 26 नये मामलों के प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 277 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में 09, रोहतास में 06, पूर्वी चंपारण जिले 04, अरवल एवं मु़ंगेर में 03-03 तथा जहानाबाद में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार मेंं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 68, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में 09, गया में 06, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में 05—05, अरवल में 04, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

बिहार में अबतक 16985 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 56 मरीज ठीक भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 01:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).