बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 255 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
पटना, 26 अप्रैल बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 255 हो गये हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले के पछदेवरी, सदर, फुलवारी और भोर प्रखंड में पाए गए इन मरीजों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है ।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।
बिहार के कुल 38 जिलों में से अबतक 21 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं ।
बिहार में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में 65, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में 09—09, गोपालगंज में 07, गया में 06, भागलपुर में 05, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले सामने आए हैं ।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।
बिहार में अबतक 15885 कोरोना वायरस संदिग्धों सैंपल की जांच की जा चुकी है। इस महामारी के 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

