एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: विस्तार ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं मे किया अस्थाई बदलाव

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर यात्रियों और चालक दल के बीच शारीरिक संपर्क कम करने के लिए वह खाने के विकल्पों को कम करेगी। विमान के भीतर उत्पादों की बिक्री, स्वागत पर दिए जाने वाले पेय, गर्म खाने और गर्म पेय की सेवा बंद करेगी।

कोरोना वायरस: विस्तार ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं मे किया अस्थाई बदलाव
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल निजी विमानन कंपनी विस्तार ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं में अस्थाई रूप से कुछ बदलाव किये हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लॉकडाउन (बंद) के बाद परिचालन शुरू होने पर उड़ान के दौरान शारीरिक संपर्क वाले बिंदुओं को 80 प्रतिशत तक कम करने के लिए उसने बदलाव किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर यात्रियों और चालक दल के बीच शारीरिक संपर्क कम करने के लिए वह खाने के विकल्पों को कम करेगी। विमान के भीतर उत्पादों की बिक्री, स्वागत पर दिए जाने वाले पेय, गर्म खाने और गर्म पेय की सेवा बंद करेगी।

इसके अलावा बिजनेस श्रेणी और प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी में स्टारबक्स कॉफी और तुर्की तौलिए नहीं दिए जाएंगे।

यात्रियों को गिलास में पानी देने के बजाय सभी उड़ानों के दौरान 200 मिलीलीटर पानी की बोतल दी जाएगी। इसके अलावा प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी की सीटों पर सिर्फ ठंडे पेय उपलब्ध कराए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी यात्री सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।

कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इस दौरान वाणिज्यिक उड़ानों के परिचालन पर रोक है। राष्ट्रव्यापारी लॉकडाउन तीन मई को समाप्त हो रहा है, उसके बाद सीमित स्तर पर उड़ानों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).