देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 100 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस के कारण और दो लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 100 के पार चला गया, जबकि और 177 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,235 हो गयी। सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 22 जून पंजाब में कोरोना वायरस के कारण और दो लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 100 के पार चला गया, जबकि और 177 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,235 हो गयी। सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी।

राज्य में लुधियाना में दो और मरीजों की मौत होने के बाद कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 101 हो गयी।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा, भारी भरकम मशीन लेकर जा रही ट्रक नदी में गिरी- देखें वीडियो.

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं तथा 15 जून के बाद से 1111 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को जो 177 नये मामले सामने आये उनमें जालंधर में 46, लुधियाना में 34, अमृतसर में 28, संगरुर में 15, फजिल्का में 13, पठानकोट और फिरोजपुर में सात-सात, पटियाला में पांच, बठिंडा में चार, फरीदकोट और मुक्तसर में तीन-तीन , मोहाली, फतेहगढ़ साहिब , एसबीएस नगर, गुरदासपुर, तरणतारण में दो-दो तथा मोगा एवं कपूरथला में एक-एक नये मरीज हैं। इन सभी नये मरीजों में 17 ने हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा की थी।

यह भी पढ़े | भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की अनुमति के लिए रूपाणी सरकार गुजरात हाईकोर्ट में देगी याचिका.

सोमवार को 125 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 2,678 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 1,309 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 2,46,760 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\