विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: अमेरिका में मौत की दर में फिर से इजाफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले कुछ महीनों से संक्रमण के कारण मौत के मामलों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मृतक संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।
देश में पिछले कुछ महीनों से संक्रमण के कारण मौत के मामलों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मृतक संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।
वैज्ञानिकों ने सचेत किया था कि रोजाना कम हो रही मृतक संख्या कुछ दिनों बाद बढ़नी शुरू हो जाएगी। उनका कहना था कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कई सप्ताह बाद व्यक्ति की मौत होती है। विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था कि संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण एक समय बाद मृतक संख्या बढ़ेगी और अब यही हो रहा है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी के दौरान सार्वजनिक तौर पर पहली बार मास्क पहने नजर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ में संक्रामक रोग विशेषज्ञ विलियम हानागे ने कहा, ‘‘मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस समय तक मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा था, यह उसी समय बढ़ रही है।’’
‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में 10 जून को रोजाना मृतक संख्या पिछले सात दिन में औसतन 664 रही है, जबकि दो सप्ताह पहले यह 578 थी।
यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.
इस समयावधि में रोजाना मरने वाले लोगों की संख्या 27 राज्यों में बढ़ी है। कैलिफोर्निया में रोजाना औसतन 91 और टेक्सास में 66 लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है। इनके अलावा फ्लोरिडा, एरिज़ोना, इलिनोइस, न्यू जर्सी और साउथ कैरोलिना में भी रोजाना मृतक संख्या बढ़ रही है।
मियामी के ‘केंडेल रीजनल मेडिकल सेंटर’ में नर्स रुबलास रुइज ने कहा, ‘‘हमारे आईसीयू में चार दिन से भी कम समय में 10 मरीजों की मौत हुई और उसके बाद मैंने गिनना ही बंद कर दिया क्योंकि मृतक संख्या तेजी से बढ़ी।’’
‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1,30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

