कोरोना वायरस: महामारी के खिलाफ अभियान में बॉश इंडिया, इंडसइंड बैंक का योगदान

बॉश इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह इस मुहिम में 50 करोड़ रुपये का योगदान देगी। कंपनी ने कहा कि बॉश समूह ने इसके तहत प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपदा राहत कोष (पीएम-केयर्स कोष) में तत्काल पांच करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 45 करोड़ रुपये का प्रबंध विभिन्न सामुदायिक कल्याण योजनाओं के लिये किया गया है।

जमात

बेंगलुरू/मुंबई, 16 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम की मुहिम में बॉश इंडिया ने 50 करोड़ रुपये और इंडसइंड बैंक ने 30 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की।

बॉश इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह इस मुहिम में 50 करोड़ रुपये का योगदान देगी। कंपनी ने कहा कि बॉश समूह ने इसके तहत प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपदा राहत कोष (पीएम-केयर्स कोष) में तत्काल पांच करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 45 करोड़ रुपये का प्रबंध विभिन्न सामुदायिक कल्याण योजनाओं के लिये किया गया है।

कंपनी बिदाड़ी स्थित अपने संयंत्र तथा आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के जरिये करीब चार हजार प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया करा रही है।

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने अलग से एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी की रोकथाम के प्रयासों में 30 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। हालांकि बैंक ने यह नहीं बताया कि वह यह राशि पीएम-केयर्स अथवा किसी अन्य कोष में दे रहा है।

बैंक ने कहा कि उसने फेस मास्क, हैंड सेनिटाइजर तथा दस्ताने जैसे बचाव के सामान प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाये हैं। बैंक चिकित्सा कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई) मुहैया कराने की दिशा में भी काम कर रहा है।

सामाजिक संस्था इडेलगिव फाउंडेशन ने भी विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद में 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है।

लाइफ साइंस क्षेत्र की कंपनी हिकल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने पीएम-केयर्स कोष में एक करोड़ रुपये दिये हैं। कंपनी के कर्मचारियों ने भी एक-एक दिन का वेतन महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों के आपदा राहत कोष में दिये हैं।

कंपनी ने महामारी के खिलाफ अभियान में मदद के लिये 10 हजार मास्क और 2,500 पीपीई भी खरीदा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी को रोकने के प्रयासों में विभिन्न कंपनियां पहले ही पीएम-केयर्स समेत विभिन्न आपदा राहत कोषों में योगदान दे चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें