एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामले घटकर हुए 2990

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 272 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 2,990 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामले घटकर हुए 2990

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारत में कोविड-19 के 272 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 2,990 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

दैनिक मामलों की संख्या पिछले साल पांच दिसंबर तक घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप जेएन.1 के कारण मामलों में तेजी आई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गयी, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।’’

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।

देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).