एजेंसी न्यूज

चीन में कोरोना वायरस मामलों की संख्या घटकर एक हुई

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

चीन में कोरोना वायरस मामलों की संख्या घटकर एक हुई

बीजिंग, दो मई चीन, जहां घातक कोरोना वायरस सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में उभरा था, वहां कोविड-19 का बस एक नया मामला सामने आया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक चीनी मुख्यभूमि में कुल 82,875 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से करीब 77,685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया जो विदेश से ही यह संक्रमण लेकर आया था। घरेलू स्तर पर संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

चीन में विदेशों से कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए लोगों की कुल संख्या 1,671 है जिसमें से सात की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि हुबेई प्रांत और वायरस से सर्वाधिक प्रभावित उसकी राजधानी वुहान में चार अप्रैल के बाद से लगातार 28 दिन तक कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

हुबेई ने अपनी कोविड-19 आपदा प्रतिक्रिया का स्तर भी शनिवार को उच्चतम से घटा कर दूसरे सबसे बड़े स्तर पर कर दिया।

हुबेई के वायस-गवर्नर यांग युनयान ने मीडिया से कहा कि आपदा स्तर को घटाना कोरोना वायरस के खिलाफ हुबेई के बचाव एवं नियंत्रण में हासिल बड़ी कामयाबी को दिखाता है।

इस बीच, शुक्रवार को 20 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे जिसके बाद ऐसे मरीजों की संख्या 989 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).