एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के 3,882 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई। संक्रमण के कारण 63 और मौतें हुईं। सरकार ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले एक लाख के करीब पहुंचे

चेन्नई, एक जुलाई तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के 3,882 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई। संक्रमण के कारण 63 और मौतें हुईं। सरकार ने यह जानकारी दी।

राज्य में अब तक हुई कुल जांच की संख्या 12 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के कैंट रेलवे लाइन से पास से कांस्टेबल का शव: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में संक्रमण के कुल 94,049 मामले हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1,264 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन ने कहा गया कि नए मामलों में से 2,182 मामले राज्य की राजधानी में सामने आये हैं, जबकि चेंगलपेट और तिरुवल्लूर में क्रमशः 226 और 147 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

पुलिस ने बताया कि बुधवार को शहर में एक विशेष पुलिस उपनिरीक्षक की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई।

आज विभिन्न अस्पतालों से 2,852 रोगियों की छुट्टी के बाद राज्य में उपचाररत रोगियों की संख्या 39,856 रह गई है। कुल मिलाकर, अब तक 52,926 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 31,521 नमूनों की जांच की गई, जबकि अब तक राज्य में कुल 12,02,204 जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).