देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 81,84,082 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 81,84,082 हो गई, जिनमें से 74.91 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।
नयी दिल्ली, एक नवंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 81,84,082 हो गई, जिनमें से 74.91 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 470 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,22,111 हो गई है।
देश में अब तक 74,91,513 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.54 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर 1.49 प्रतिशत है।
भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही।
यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Update: महाराष्ट्र में कोरोना के केस में आई कमी, मौतों में भी गिरवाट दर्ज.
आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,70,458 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 31 अक्टूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

