बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 147
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) तथा तीन महिला (68, 61 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं ।
पटना, 23 अप्रैल बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 147 हो गये।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) तथा तीन महिला (68, 61 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं ।
संजय ने बताया कि ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।
जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए थे, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहार शरीफ में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लिया था।
पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी की गत 21 मार्च को जान चली गई थी और वैशाली जिला निवासी एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।
बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

