आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 400 के पार पहुंची
गुंटूर जिले में 17 नए मामले आए, ये सभी मामले तबलीगी जमात के सदस्यों के संपर्कों में आए लोग हैं।
अमरावती, 11 अप्रैल आंध्र प्रदेश में शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 405 पर पहुंच गई।
गुंटूर जिले में 17 नए मामले आए, ये सभी मामले तबलीगी जमात के सदस्यों के संपर्कों में आए लोग हैं।
कुरनूल जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए।
राज्य के कमांड कंट्रोल सेंटर के बुलेटिन में बताया गया कि कडपा और प्रकाशम जिलों में एक-एक मामला सामने आया।
इसके साथ कुरनूल जिले में कुल 82 मामले और गुंटूर में 75 मामले हो गए।
राज्य में उपचार के बाद स्वस्थ हुए 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 388 लोगों का इलाज चल रहा है।
राज्य में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या छह है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

