देश की खबरें | कोरोना वायरस मानव त्वचा पर नौ घंटे तक रह सकता है जीवित: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है। यह बात एक अध्ययन में सामने आयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है। यह बात एक अध्ययन में सामने आयी है।

एसएआरएस-सीओवी-2 वायरस से ही कोविड-19 होता है।

यह भी पढ़े | Bhima Koregaon Case: एनआईए ने भीमा कोरेगांव मामले में 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस (आईएवी) मानव त्वचा पर दो घंटे जीवित रह सकता है। इन अनुसंधानकर्ताओं में जापान स्थित क्योतो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी आफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

यह अध्ययन पत्रिका ‘क्लिनिकल इंफेक्शस डिजीज’ में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में यह बात भी सामने आयी कि दोनों ही वायरस हैंड सेनेटाइजर से निष्क्रिय हो जाते हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की बड़ी चेतावनी, बोले- नए यूपी में माफियाओं को संरक्षण नहीं, केवल मानमर्दन.

यह निष्कर्ष कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हाथ धोने या सेनेटाइजर का उपयोग करने के महत्व को रेखांकित करता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पत्रिका में लिखा है, ‘‘एसएआरएस-सीओवी-2 के मानव त्वचा पर नौ घंटे तक जीवित रहने से आईएवी की तुलना में संपर्क संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एसएआरएस-सीओवी-2 संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए हाथ की उचित स्वच्छता जरूरी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड