एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: बांग्लादेश ने भारत के साथ लगती सीमाएं बंद करने का किया फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देजनर देश के साथ लगती अपनी सीमाओं को सोमवार से दो सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला किया है।

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: बांग्लादेश ने भारत के साथ लगती सीमाएं बंद करने का किया फैसला

ढाका, 25 अप्रैल बांग्लादेश ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देजनर देश के साथ लगती अपनी सीमाओं को सोमवार से दो सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला किया है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमीन ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि भूमि मार्ग के जरिए भारत से बांग्लादेश आने पर सोमवार से 14 दिन का प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है।’’

मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश के लोगों के आवागमन के लिए भूमि मार्ग दो सप्ताह तक बंद रहेगा लेकिन माल से लदे वाहनों को परिचालन की अनुमति होगी।

दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा 14 अप्रैल से निलंबित है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने भी कहा, ‘‘उच्च अधिकारियों ने दो सप्ताह के लिए सीमा को बंद रखने का निर्णय किया है... भारत के साथ भूमि मार्ग 26 अप्रैल से बंद रहेगा।’’

भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान संक्रमण के कारण 2,767 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,92,311 पर पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).