एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: असम का स्कूल सात दिन के लिए सील, परिसर को निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से सात दिन के लिए सील कर दिया गया।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: असम का स्कूल सात दिन के लिए सील, परिसर को निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गुवाहाटी (असम), 22 फरवरी:  गुवाहाटी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के एक अध्यापक के परिवार के सदस्य और एक अन्य अध्यापक के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार से सात दिन के लिए सील कर दिया गया.

सूत्रों कि मानें तो  दोनों शिक्षक प्राधिकारियों को यह सूचित किए बिना कक्षाओं में पढ़ाने जा रहे थे कि वे संक्रमित हैं या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं.

कामरूप मेट्रोपोलिटन उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने संपूर्ण स्कूल परिसर को 27 फरवरी तक ‘निरुद्ध क्षेत्र’ घोषित किया है, ताकि अन्य अध्यापकों एवं छात्रों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके.

आदेश में कहा गया है कि स्कूल के सभी शिक्षकों को कोविड-19 संबंधी जांच के लिए सोमवार को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है.

इस बीच, असम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के कारण हवाईअड्डों और रेलवे स्टेशनों पर एक मार्च से कोविड-19 की जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी है.

असम में संक्रमण के कुल 2.17 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 1,091 लोगों की मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).