प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि अब तक 46 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 22 लोगों का उपचार चल रहा है ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डीपी जोशी ने बताया कि 32 वर्षीय युवक आठ मई को मोटरसाइकिल से गुजरात के सूरत से उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में लौटा था। वह संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आए पांच अन्य लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है ।
उत्तरकाशी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।
डुण्डा की धनारी पट्टी गांव का रहने वाला यह युवक लॉकडाउन के दौरान सूरत से उत्तराखंड आने के लिए कोई साधन नहीं मिलने पर मोटरसाइकिल से उत्तरकाशी पहुंचा और इस दौरान उसके साथ तीन और युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए थे।
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर इन लोगों की चिकित्सकीय जांच की गई और संदेह होने पर युवक का नमूना जांच के लिए भेजा गया। रविवार सुबह आयी जांच रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई ।
जोशी ने बताया कि युवक के सम्पर्क में आए लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY