एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में 73,272 नए मामले आए सामने, 926 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 69,79,423 हो गई, जिनमें से 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में 73,272 नए मामले आए सामने, 926 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 69,79,423 हो गई, जिनमें से 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज बारिश के बाद बह गया COVID आइसोलेशन वार्ड: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही।

आंकड़ों के अनुसार देश में 8,83,185 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: Loc पर पाकिस्तान की गोलाबारी में महिला घायल, संघर्ष विराम का किया गया उल्लंघन.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में नौ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).