ओडिशा में कोरोना वायरस के 67 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1,336
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,336 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जो 67 नए मामले सामने आए हैं. ओडिशा में कुल 30 जिले हैं. राज्य में सामने आए 1,336 मामलों में से 832 लोगों का उपचार चल रहा है, 497 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है.
भुवनेश्वर, 24 मई: ओडिशा में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 67 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,336 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जो 67 नए मामले सामने आए हैं उनमें से 60 लोग पृथक-वास केंद्रों में थे और चार लोग घर में पृथक-वास में रह रहे थे. शेष तीन मरीज पहले संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए थे.
संक्रमण के नए मामले 13 नए जिलों में सामने आए हैं. राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले पुरी में सामने आए हैं. पुरी में 16, नयागढ़ में 13, गंजाम और बोलांगीर में सात-सात, अंगुल में छह, सुंदरगढ़ एवं कालाहांडी में चार-चार, खुर्दा में तीन, कटक वं मलकानगिरी में दो-दो और नुआपाड़ा, ढेंकनाल और जगतसिंहपुर में एक-एक मामला सामने आया हौंनुआपाड़ा में भी संक्रमण का मामला सामने आने के बाद राज्य के जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उनकी संख्या बढ़कर 27 हो गई है.
यह भी पढ़ें: नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड, अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद ; पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही
ओडिशा में कुल 30 जिले हैं. राज्य में सामने आए 1,336 मामलों में से 832 लोगों का उपचार चल रहा है, 497 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है. राज्य में शनिवार को 5,388 नमूनों की जांच की गई. इसके साथ ही राज्य में अब तक 1,23,834 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

