एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: गौतमबुद्ध नगर में 62 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ

जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

कोरोना वायरस: गौतमबुद्ध नगर में 62 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ
जमात

नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों में से 62 प्रतिशत लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 71 लोग यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इन 71 लोगों में सात लोग ऐसे हैं जो 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में अब तक स्वस्थ हुए 71 लोगों में से सात लोग 60 की उम्र पार कर चुके हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और यहां के विभिन्न प्राधिकरण संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यहां बंद का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन यहां रह रहे विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों, दिहाड़ी मजदूरों तथा छोटे-मोटे रोजगार करने वाले लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था कर रहा है। मनरेगा मजदूरों तथा दिहाड़ी मजदूरों के खातों में जिला प्रशासन धन भेज रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को रोकने के लिए दिल्ली से गौतम बुद्ध नगर में प्रवेश को पूर्णतय: प्रतिबंधित कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं एवं आवश्यक कार्यों से जुड़े लोगों को जिले में पास के आधार पर ही आने की अनुमति दी जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).