विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इनमें से 43 मामले राजधानी सियोल और उसके आस-पास क्षेत्रों में सामने आए हैं।

इनमें से 43 मामले राजधानी सियोल और उसके आस-पास क्षेत्रों में सामने आए हैं।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि देश में अब तक कुल 11,947 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 276 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: भारत-चीन गतिरोध द्विपक्षीय मामला, रूस को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए- रूसी सांसद कोंस्तांतिन कोसाचेव.

देश की राजधानी सियोल में संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इसके निकटवर्ती इंचियोन और ग्योंगगी में 22 नए मामले सामने आए हैं।

दक्षिण कोरिया में मई के अंत से रोजाना 30 से 50 नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर मामले घनी आबादी वाले सियोल में सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अमेरिका में कोरोना वायरस से सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत की आशंका, अब तक इस महामारी से 20 लाख लोग संक्रमित.

संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताए जाने के बावजूद सरकारी अधिकारी सामाजिक दूरी संबंधी कड़े नियम पुन: लागू करने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।

केसीडीसी निदेशक जुंग इयुन क्योंग ने कहा कि संक्रमण के अधिक से अधिक मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घनी आबादी वाले राजधानी क्षेत्र में संक्रमण फैलने की श्रृंखला लगातार बढ़ रही है। यदि हम इन श्रृंखलाओं को तोड़ नहीं पाए तो हम इसे व्यापक स्तर पर फैलने से नहीं रोक सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\