देश की खबरें | कोरोना वायरस: पुडुचेरी में संक्रमण के 337 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 559 हो गई।
पुडुचेरी, 10 अक्टूबर पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 559 हो गई।
केंद्रशासित प्रदेश में 337 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 31,233 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पड़ोसी वनरापेट गांव की 62 वर्षीय महिला का संक्रमण के कारण निधन हो गया।
पिछले 24 घंटे में कुल 411 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 337 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 31,233 हो गई। इनमें से 4,719 लोग उपचाराधीन हैं और 25,955 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
निदेशक ने बताया कि राज्य में संक्रमण से लोगों की मृत्युदर 1.79 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 83.10 प्रतिशत है।
राज्य में अब तक 2.30 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।
संक्रमण के जो 337 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से पुडुचेरी में 241, कराईकल में 31, यानम में आठ और माहे में 57 मामले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)