एजेंसी न्यूज

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले

देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 3 जनवरी : देश में रविवार को कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं. देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 217 और लोगों की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है. देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें: 40 Detected With New Coronavirus Strain: दिल्ली में नए कोरोनवायरस वायरस स्ट्रेन से 40 लोग ग्रसित, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 2,47,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है. आईसीएमआर के अनुसार, देश में दो जनवरी तक 17,48,99,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 9,58,125 नमूनों की जांच शनिवार को की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).