देश की खबरें | कोरोना वायरस: संक्रमण के 12,847 मामले पाए गए, 14 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,847 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,800 से अधिक मामलों की बढ़ोतरी हुई।
नयी दिल्ली, 17 जून देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,847 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,800 से अधिक मामलों की बढ़ोतरी हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गई।
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,215 से बढ़कर 63,063 हो गई, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.64 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,848 की बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,82,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.84 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

