देश की खबरें | कोरोना का खतरा अभी टला नहीं : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है।

जियो

जयपुर,पांच जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने के स्वास्थ्य दिशानिर्देश की सख्ती से पालन हम सबके लिए जरूरी है।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे।

गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य दिशानिर्देश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए राज्य में बड़ा जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इस काम में नागरिक संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठन सरकार के महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही राज्य सरकार ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, उद्यमियों सहित सभी पक्षों को विश्वास में लेकर फैसले किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संगठनों ने प्रशासन का भरपूर सहयोग किया। इसी का परिणाम रहा कि जरूरतमंद तबकों को समय पर राहत मिली। हम आज भी सभी के सहयोग से कोरोना वायरस से मजबूती से लड़ पा रहे हैं, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। आगे भी हम इसी जज्बे से कोरोना से लड़ाई लड़ेंगे।

विभिन्न सामाजिक संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे भी पूरे सहयोग का भरोसा दिया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\