एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है ।

खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी

चंडीगढ़, चार जून कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल के आईसीयू में 91 साल की इस पूर्व दिग्गज की स्थिति “बेहतर और पहले अधिक स्थिर” हैं ।

यहां जारी विज्ञप्ति में पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।

पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, ‘‘ उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।’’

कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है । मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है ।

अस्पताल ने कहा ,‘‘ निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ गई है । ’’

इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था।

जीव ने ट्वीट में लिखा, ‘‘ अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। ’’

मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व एथलीट ‘तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने’ के लिए जल्द ही वापस आएंगे।

मिल्खा को रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे।

मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).