देश की खबरें | मुंबई में कोरोना मृत्यु दर 0.03 प्रतिशत : नगर निगम आयुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा कि महानगर में कोविड-19 मृत्यु दर सिर्फ 0.03 प्रतिशत है और मास्क नियम में सख्ती और अन्य उपायों से मौतों को रोकने में मदद मिली है।
मुंबई, 20 अप्रैल मुंबई के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा कि महानगर में कोविड-19 मृत्यु दर सिर्फ 0.03 प्रतिशत है और मास्क नियम में सख्ती और अन्य उपायों से मौतों को रोकने में मदद मिली है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 70 दिनों के दौरान 953 लोगों की मौत हुई है। कोविड की दूसरी लहर फरवरी के मध्य में शुरू हुई थी।
बीएमसी के अनुसार, महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से शहर में 2.66 लाख मामले सामने आए हैं।
चहल ने कहा, "शहर में प्रति दिन औसतन 13.6 मौतें हुई हैं। हमारी मृत्यु दर (दूसरी लहर में) 0.03 प्रतिशत रही है।’’ उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में एक दिन में 240 मौतें लोगों की मौत हुई।
चहल ने दावा किया कि कई जागरूकता अभियान, मास्क नियम में सख्ती और अन्य पहलों से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में नए मामलों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

