विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,084 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख के आंकड़े को पार कर गयी।
इस्लामाबाद, 23 मई पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,084 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख के आंकड़े को पार कर गयी।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना संक्रमण की दर दो महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयी है।
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान 62,061 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गयी। देश में संक्रमण की दर 4.97 प्रतिशत पहुंच गयी है। नौ मार्च को संक्रमण की दर 4.53 प्रतिशत थी। पाकिस्तान में इस महामारी से अब तक 20,251 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार फैसल सुल्तान के मुताबिक शनिवार से 30 और उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। पाकिस्तान में अब तक कोविड रोधी टीके की 50 लाख खुराक दी जा चुकी हैं।
अधिकारियों का दावा है कि पाकिस्तान दुनिया के उन चुनिंदा 30 देशों में से एक है, जहां कोविड रोधी टीके की 50 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
पाकिस्तान ने फरवरी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। उसका लक्ष्य 2021 के अंत तक देश के सात करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीके लगाना है। पाकिस्तान की आबादी करीब 22 करोड़ है।
रवि कांत दिलीप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

