एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना संक्रमण: कर्नाटक में 1137, तमिलनाडु में 1051, छत्तीसगढ़ में 504 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 39,35,585 हो गई। इसके अलावा 20 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 39,777 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोरोना संक्रमण: कर्नाटक में 1137, तमिलनाडु में 1051, छत्तीसगढ़ में 504 मामले सामने आए

बेंगलुरु/चेन्नई, 19 फरवरी कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 39,35,585 हो गई। इसके अलावा 20 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 39,777 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 3,870 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 38,82,340 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 13,431 है।

वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,051 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 34,43,980 हो गई है। इसके अलावा सात रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 37,977 तक पहुंच गई है।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में 3,561 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 33,87,839 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 18,164 है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 504 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 11,49,197 हो गई। मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा मृतकों की संख्या अब भी 14,021 है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि दिनभर में 56 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने और 765 लोगों के गृह पृथकवास की अवधि पूरा करने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 11,31,637 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,539 है।

उधर, तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 401 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,86,422 हो गई है। इसके अलावा एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 4,109 तक पहुंच गई है।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि 865 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,76,667 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,646 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).