एजेंसी न्यूज

कोरोना हॉटस्पॉट शहरों से जिले में आए लोगों की सूचना देने वालों को प्रशासन देगा 500 रुपये का नकद ईनाम

जिले के लोगों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में एसपी ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति कोरोना हॉटस्पाट शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल और उज्जैन से 10 अप्रैल के बाद यहां आने वाले लोगों की सूचना एसपी या सीधे कंट्रोल रुम को देगा उसे 500 रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के पहचान भी जाहिर नहीं की जायेगी।’’

कोरोना हॉटस्पॉट शहरों से जिले में आए लोगों की सूचना देने वालों को प्रशासन देगा 500 रुपये का नकद ईनाम
जमात

भिंड, (मप्र) 16 अप्रैल मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले के युवा पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह :एसपी: ने एक अनोखी ईनामी योजना शुरु की है। उन्होंने प्रदेश के कोरोना हॉटस्पाट स्थानों से जिले में आए लोगों की सूचना देने वाले को 500 रुपये का नकद ईनाम देने का ऐलान किया है।

जिले के लोगों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में एसपी ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति कोरोना हॉटस्पाट शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल और उज्जैन से 10 अप्रैल के बाद यहां आने वाले लोगों की सूचना एसपी या सीधे कंट्रोल रुम को देगा उसे 500 रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के पहचान भी जाहिर नहीं की जायेगी।’’

एसपी ने कोरोना प्रभावित शहरों से जिले में आने वाले लोगों से भी कहा कि अपनी जानकारी प्रशासन को 104 नंबर पर फोन करके दें और अपनी जांच कराएं। ऐसा नहीं करने पर 24 घंटे के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

सिंह ने कहा कि नकद ईनाम देने के फैसला जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने और लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस बीच, भिण्ड जिला कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है।

वहीं भिण्ड के पड़ोसी जिले मुरैना में कोविड-19 के 14 मरीज पाए गये हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 696 मरीज इन्दौर में पाए गये हैं इसके बाद भोपाल में 167 मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार तक कोरोना के कुल 1090 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).