एजेंसी न्यूज

कोरोना : नोएडा का फ्लिक्स अस्पताल सील किया गया

चार मई को खोड़ा कॉलोनी का एक एक मरीज यहां भर्ती हुआ था जो कोविड-19 से संक्रमित था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस अस्पताल की एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है।

कोरोना : नोएडा का फ्लिक्स अस्पताल सील किया गया
जमात

नोएडा, आठ मई नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सील कर दिया।

चार मई को खोड़ा कॉलोनी का एक एक मरीज यहां भर्ती हुआ था जो कोविड-19 से संक्रमित था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस अस्पताल की एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति चार मई को फ्लिक्स अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी उपचार के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सेक्टर 137 स्थित उक्त अस्पताल को सील कर दिया है।

अस्पताल में काम करने वाले नर्स डॉक्टर, भर्ती मरीजों को अस्पताल के अंदर ही पृथक-वास में रखा गया है।

एक दिन पहले ही फ्लिक्स अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा अस्पताल के गार्डों से बदसलूकी करने का मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त पी पी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).