कोरोना : विशेषज्ञों ने जापान के ज्यादातर हिस्सों से आपातकाल हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो और छह अन्य शहरी प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। बाद में इसे पूरे देश में 31 मई तक के लिए लागू कर दिया गया।
वित्त मंत्री याशुतोशी निशिमुरा ने कार्यबल की बैठक में भाग लेने के बाद कहा कि विशेषज्ञों ने देश के 47 प्रांतों में से 39 से आपातस्थिति हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। तोक्यो, ओसाका, क्योतो और होक्काइदो सहित आठ अन्य क्षेत्रों के लिए अलग उपाय करने का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में जोखिम अब भी अधिक है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो और छह अन्य शहरी प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी। बाद में इसे पूरे देश में 31 मई तक के लिए लागू कर दिया गया।
संक्रमण की रफ्तार थमने के संकेत के साथ आबे प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के पक्ष में हैं।
जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,000 से अधिक पुष्ट मामले हैं, जबकि इससे लगभग 680 लोगों की मौत हुयी है।
कोरोना वायरस के नए मामलों में काफी कमी आई है।
उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को इस संबंध में विस्तृत ब्योरा देंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

