एजेंसी न्यूज

कोरोना महामारी युवा गोल्फरों के लिये काफी कठिन दौर : जीव मिल्खा सिंह

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में डेढ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और 25 लाख से अधिक संक्रमित है । भारत में 600 जानें जा चुकी हैं और 19000 से अधिक लोग संक्रमित हैं ।

कोरोना महामारी युवा गोल्फरों के लिये काफी कठिन दौर : जीव मिल्खा सिंह
जमात

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारत के अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से टूर्नामेंटों का रद्द होना उन युवा खिलाड़ियों के लिये काफी कठिन है जिनके कैरियर अभी भी शुरू हुए हैं ।

कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में डेढ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और 25 लाख से अधिक संक्रमित है । भारत में 600 जानें जा चुकी हैं और 19000 से अधिक लोग संक्रमित हैं ।

चार बार के यूरोपीय टूर चैम्पियन जीव ने कहा ,‘‘ यह उन खिलाड़ियों के लिये काफी कठिन समय है जिनका कैरियर अभी शुरू हुआ है । उन्हें खुद को साबित करना है, टूर्नामेंट जीतने हैं और आजीविका भी कमानी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ये युवा गोल्फर अभी पेशेवर बने हैं और इन्हें पैसा भी कमाना है और ज्यादा खेलना भी है लेकिन अभी मौके ही नहीं है । हम तो कईसाल से खेल रहे हैं लेकिन जो युवा खिलाड़ी हैं , उन्हें मौके नहीं मिल पायेंगे ।’’

ग्वांग्झू एशियाई खेल 2010 में टीम रजत जीतने वाले राहुल बजाज ने कहा ,‘‘ यदि यह लंबा चला तो प्रो टूर को काफी झटका लगेगा । हालात सामान्य होने पर भी टूर्नामेंट आयोजित करना और प्रायोजक तलाशना कठिन होगा क्योंकि कारपोरेट जगत को काफी नुकसान हुआ है ।’’

पटना के गोल्फर अमन राज ने कहा ,‘‘हमारे पास कई महीने से नौकरियां नहीं है । हम अच्छा खेलकर पैसा कमाना चाहते थे लेकिन गोल्फ पर ही निर्भर रहने वाले उदीयमान खिलाड़ियों पर कोरोना महामारी की गाज गिरी है । हालात नहीं सुधरे तो परेशानी और बढ जायेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).