कोरोना प्रभाव: अहमदाबाद के लोगों के लिये डिजिटल भुगतान अनिवार्य
एक आदेश के अनुसार ‘लॉकडाउन’ के बाद की प्रारंभिक रणनीति के तहत सभी खुदरा बिक्री और घरों पर सामान की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से संपर्क किया गया है और उनसे घरों को सामान पहुंचाने वाले अपने सभी कर्मचारियों की ‘स्क्रीनिंग’ (जांच) करने को कहा गया है।
अहमदाबाद/नयी दिल्ली, 11 मई कोरोना वायरस महामारी से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित शहर अहमदाबाद की सीमा में घरों पर आपूर्ति किये जाने वाले समान समेत सभी प्रकार की चीजों की खरीद फरोख्त में धन का लेन-देन डिजिटल तरीके से करना अनिवार्य करने का निर्णय किया है। इसका मकसद कागजी नोट के जरिये संक्रमण फैलने की आशंका पर रोक लगाना है।
एक आदेश के अनुसार ‘लॉकडाउन’ के बाद की प्रारंभिक रणनीति के तहत सभी खुदरा बिक्री और घरों पर सामान की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से संपर्क किया गया है और उनसे घरों को सामान पहुंचाने वाले अपने सभी कर्मचारियों की ‘स्क्रीनिंग’ (जांच) करने को कहा गया है।
गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार कागजी नोट से कोरोना वायरस फैलने की आशंका को रोकने के लिये एहतियाती कदम उठाये गये हैं। इसके तहत ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) समेत विभिन्न माध्यमों से डिजिटल भुगतान स्वीकार करने को अनिवार्य किया गया है।
आदेश के तहत 15 मई से घरों पर सामानों की आपूर्ति के मामले में भुगतान डिजिटल तरीके से करना होगा। नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुप्ता अहमदाबाद में कोरोना वायरस संबंधित कार्यों के प्रभारी भी हैं।’’
इस बीच,अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,818 हो गयी है। सिर्फ रविवार को संक्रमण के 278 नये मामले सामने आयें। वहीं सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में 875 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13,564 हो गयी है।
आदेश के तह अहमदाबद नगर निगम 100 टीमें बनाएगा। ये टीमें सब्जी, फल, दूध और किराना के सामानों के लिये डिजिटल तरीके से भुगतान को सुगम बनाने में मदद करेगी 17,000 खुदरा दुकानों की मदद करेगी।
इसके अलावा टीम तकनीकी रूप से और यूपीआई प्रणाली को लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी। इससे कागजी नोट के जरिेये संक्रमण फैलने की आशंका दूर होगी। कुछ चिकित्सा रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस कागजी नोटों पर कई दिनो तक रह सकता है।
घरों पर सामानों की आपूर्ति के संदर्भ में एक स्वास्थ्य कार्ड अहमदाबाद नगर निगम जारी करेगा जो सात दिनों के लिये वैध होगा। साथ ही सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल पर आयोग्य सेतु डाडनलोड करना होगा।
इसके अलावा घरों पर सामान पहुंचाने वालों को दस्ताने पहनने होंगे। साथ ही उन्हें सैनिटाइजर का उपयोग करना है और सामाजिक दूरी बनाये रखने की आवश्यकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

