एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में ‘कोरोना कर्फ्यू’ की मियाद 17 मई तक बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में ‘कोरोना कर्फ्यू’ की मियाद 17 मई तक बढ़ाई गई

जम्मू, नौ मई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।

इससे पूर्व कर्फ्यू की मियाद सोमवार सुबह समाप्त होने वाली थी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने बताया, ‘‘ कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाएगा।’’

डीआईपीआर ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना कर्फ्यू जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में अगले सात दिनों तक लागू रहेगा यानी 17 मई सोमवार सुबह सात बजे तक।’’

विभाग ने बताया कि शादी समारोह में शमिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या भी 50 से घटाकर 25 कर दी गई है और यह फैसला रविवार से ही प्रभावी हो गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 29 अप्रैल को कोविड-19 के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए 11 जिलों में कर्फ्यू लागू किया था, जिसे अगले दिन सभी 20 जिलों में लागू कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).