दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 लोगों की मौत
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। वहीं इस बीमारी से दो और लोगों की मौत भी हो गयी।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी।
अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी।
नगर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी।
दो और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
Cristiano Ronaldo Record: 1000 गोल के करीब पहुंचने के बावजूद रिकॉर्ड के पीछे नहीं भाग रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कोच रॉबर्टो मार्टिनेज का बड़ा बयान
Middle East Conflict: पश्चिम एशिया तनाव के बीच PM मोदी ने की हाई-लेवल बैठक, तेल-गैस सप्लाई पर बड़ा रिव्यू
Is IPL 2026 free on JioHotstar? क्या जियोहॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं आईपीएल? जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच
MS Dhoni-Suresh Raina Reunion: CSK के ‘Roar 26’ इवेंट में दिखा भावुक पल, गले मिलते ही वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
\