कोरोना: गौतम बुद्ध नगर में एक महिला संक्रमित मिलीं
जनपद में कोरोना वायरस के 64 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
नोएडा, 30 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। इसके साथ ही जनपद में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। अब तक 88 मरीज ठीक हो कर अस्पतालों से घर जा चुके हैं।
जनपद में कोरोना वायरस के 64 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला निगरानी अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 112 संदिग्ध मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट मिली जिसमें 111 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक है, जबकि 27 वर्षीय एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।
उन्होंने बताया कि महिला सेक्टर 121 स्थित एक सोसायटी की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने उक्त सोसाइटी को सील कर दिया है तथा वहां साफ-सफाई की जा रही है। महिला किन-किन लोगों के संपर्क में आई है, उनका पता लगाकर उन्हें पृथक-वास में भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित सात मरीजों के ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इनमें एक 11 वर्षीय बच्ची तथा 41 वर्षीय महिला दिल्ली के अपोलो अस्पताल में थे।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के 50 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

