देश की खबरें | उत्तराखंड में दम तोड़ने वाला कैंसर रोगी कोरोना संक्रमित निकला, कुल मामले हुए 500

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 31 नए मरीज सामने आए जिनमें से सर्वाधिक 10 टिहरी गढवाल जिले में, देहरादून में नौ, हरिद्वार में आठ, अल्मोडा में तीन और नैनीताल में एक हैं।

जियो

प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 31 नए मरीज सामने आए जिनमें से सर्वाधिक 10 टिहरी गढवाल जिले में, देहरादून में नौ, हरिद्वार में आठ, अल्मोडा में तीन और नैनीताल में एक हैं।

अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकडा 500 पर पहुंच गया है जबकि 414 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित आज 1,438 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 35,273 हुई.

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के ताजा मामलों में ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा करके प्रदेश में लौटे हैं ।

हालांकि, देहरादून जिले में सामने आये दो मामले कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के संपर्क में आये व्यक्ति के हैं जबकि तीन अन्य निरंजनपुर सब्जी मंडी के विक्रेता हैं।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, नैनीताल जिले में एक निजी अस्पताल में 20 मई को इलाज के लिए भर्ती कराए गये एक कैंसर रोगी की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गयी जबकि बाद में आयी उसकी जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई ।

बुलेटिन में कहा गया है कि उक्त कैंसर रोगी का पिछले चार माह से दिल्ली से इलाज चल रहा था और उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\