खेल की खबरें | छह महीने के निलंबन के बाद सितंबर में दोबारा शुरू होगी कोपा लाइबरटेडोरेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ (कोनमेबोल) ने सोमवार को ग्रुप चरण के बाकी बचे चार दौर के मुकाबलों के लिए तारीखों की घोषणा की। यह प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को खत्म होगी।
दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ (कोनमेबोल) ने सोमवार को ग्रुप चरण के बाकी बचे चार दौर के मुकाबलों के लिए तारीखों की घोषणा की। यह प्रतियोगिता 22 अक्टूबर को खत्म होगी।
तीसरे दौर के 16 ग्रुप मुकाबलों के पूरी तरह से खाली स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.
हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के सहमत होने पर प्रशंसकों को स्टेडियम में जाने की स्वीकृति दी जा सकती है।
कोनमेबोल ने मार्च में दक्षिण अमेरिकी क्लब टूर्नामेंटों को रोक दिया था। मई में लीग को दोबारा शुरू किए जाने की उम्मीद थी लेकिन ब्राजील, इक्वाडोर और चिली सहित क्षेत्र के अन्य देशों में इसके बाद महामारी के मामले बढ़ने लगे। अर्जेन्टीना और पेरू में भी संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई।
लीग की बहाली बोलीविया के जॉर्ज विल्सटरमैन और ब्राजील के एथलेटिको के बीच होने वाले ग्रुप सी मुकाबले से होगी।
इसके दो दिन बाद गत चैंपियन ब्राजील का फ्लेमेंगो इक्वाडोर में इंडिपेंडिएंटे डेल वेल से भिड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

