देश की खबरें | भूराजनीतिक तनाव भरोसे को कर रहे कमजोर, अमेरिका के फैसले से सीओपी30 होगा प्रभावित : ब्राजील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री मरीना सिल्वा ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध, व्यापार विवाद और प्रौद्योगिकी संघर्ष जैसी मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियां देशों के बीच विश्वास को कमजोर कर रही हैं और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कदम उठाने को और अधिक कठिन बना रही हैं।

नयी दिल्ली, छह मार्च ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री मरीना सिल्वा ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्ध, व्यापार विवाद और प्रौद्योगिकी संघर्ष जैसी मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियां देशों के बीच विश्वास को कमजोर कर रही हैं और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कदम उठाने को और अधिक कठिन बना रही हैं।

टेरी के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आईं सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा कि यद्यपि बहुपक्षवाद वैश्विक चुनौतियों का पूरी तरह से समाधान करने में संघर्ष कर रहा है, फिर भी यह आगे बढ़ने का एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है।

उन्होंने स्वीकार किया कि पेरिस समझौते से अलग होने का अमेरिका का फैसला ‘कुछ हद तक’ उन लक्ष्यों को प्रभावित करता है, जो ब्राजील ने इस वर्ष बेलेम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (सीओपी30) के लिए निर्धारित किए हैं।

सिल्वा ने कहा, ‘‘हमारे सामने कई कारकों की एक साझा चुनौती है जो सामान्य रूप से जलवायु कार्रवाई के लिए चिंताजनक है। यह तेजी से जटिल होता भू-राजनीतिक संदर्भ - विभिन्न क्षेत्रों या देशों में युद्ध, व्यापार विवाद, टैरिफ और प्रौद्योगिकी विवाद - सभी जलवायु प्रगति को प्रभावित कर सकते हैं। वे संसाधनों को खत्म कर सकते हैं और पक्षों के बीच विश्वास और भरोसे को भी बाधित कर सकते हैं। इसलिए ये तिहरा नकारात्मक प्रभाव है।’’

मंत्री ने चेतावनी दी कि अल्पकालिक व्यापार संरक्षणवाद से अस्थायी लाभ तो मिल सकता है, लेकिन दीर्घकाल में इससे मुद्रास्फीति, आर्थिक अस्थिरता और खाद्य असुरक्षा बढ़ेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दो प्रमुख वैश्विक चुनौतियों - स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन - का समाधान अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बिना नहीं किया जा सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी