देश की खबरें | कूचबिहार की घटना मतदाताओं को डराने के लिये रचे गए भाजपा के षड़यंत्र का परिणाम: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि कूचबिहार में हुई घटना मतदाताओं के डराने के लिये भाजपा द्वारा रची गई ''साजिश का परिणाम'' है।

राजगंज/नागराकोटा/चलसा, 11 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि कूचबिहार में हुई घटना मतदाताओं के डराने के लिये भाजपा द्वारा रची गई ''साजिश का परिणाम'' है।

शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सीतलकूची इलाके में स्थानीय लोगों के हमले के बाद कथित रूप से सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि स्थानीय निवासी सीआईएसएफ कर्मियों की राइफलें छीनने का प्रयास कर रहे थे।

रविवार को जलपाईगुड़ी जिले में तीन रैलियों को संबोधित करने वाली बनर्जी ने कहा कि केन्द्रीय बलों के बचाव में आए भाजपा नेताओं को बैठकर यह सोचना चाहिये कि अगर उनके परिवार के सदस्यों के साथ ऐसा हुआ होता तो भी क्या उनका यही रुख होता।

बनर्जी ने राजगंज में कहा, ''एक वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि भाजपा नेता गोलीबारी की घटना के बाद केन्द्रीय बलों के पक्ष में बोल रहे हैं। आपको (भाजपा नेताओं को) किसी अन्य परिवार में लोगों के मरने का कोई दुख नहीं हुआ। अगर आपके घर में किसी के साथ ऐसा हुआ होता तो?''

आरोपी सीआईएसएफ कर्मियों पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा, ''यदि आपको लगा कि कोई हंगामा कर रहा है तो आप उससे बात करते। आपके पास लाठियां भी तो होती हैं। आपने अचानक मतदाताओं पर बंदूक कैसे तान दी?''

बनर्जी ने घटना को ''लोकतंत्र की हत्या'' करार देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने ''भाजपा के इशारे'' पर उनके और अन्य राजनीतिक नेताओं के 72 घंटे तक सीतलकूची जाने पर रोक लगा दी।

उन्होंने कहा, ''आप मुझे सीतलकूची या किसी अन्य जगह जाने से रोक सकते हैं , लेकिन मैं शोकाकुल परिवार के पास जाने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ लूंगी।''

बनर्जी ने कहा कि ''हर गोली का जवाब, वोटों से दिया जाएगा।''

कूचबिहार की घटना के विरोधस्वरूप काला स्कार्फ पहने बनर्जी ने नागराकोटा में मंच के निकट बनाए गए अस्थायी स्मारक पर, गोलीबारी में मारे गए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

चलसा में उन्होंने प्रत्येक परिवार को हर महीने राशन और 500 रुपये तथा पिछड़ी जाति के परिवारों को भत्ते के तौर पर प्रतिमाह 1-1 हजार रुपये देने का वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज