देश की खबरें | धर्मांतरण कार्यक्रम विवाद: दिल्ली पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से फिर की पूछताछ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से एक धर्मांतरण कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के बारे में दर्ज शिकायत को लेकर मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से एक धर्मांतरण कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के बारे में दर्ज शिकायत को लेकर मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा की गयी थी।
दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफे के एक दिन बाद सोमवार को पुलिस ने इस धर्मांतरण कार्यक्रम में गौतम की उपस्थिति के सिलसिले में उनसे उनके निवास पर पूछताछ की थी। बाद में उन्हें मंगलवार को पहाड़गंज थाने में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया।
पुलिस के अनुसार गौतम करीब ढाई बजे पहाड़गंज थाने में पूछताछ में शामिल हुए।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा, ‘‘ राजेंद्र पाल गौतम के विरूद्ध शिकायत थी। इसलिए उन्हें इस मामले की जांच के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे शिकायत के संबंध में सवाल पूछे गये।’’
उन्होंने बताया कि कि जांच पूरी होने के बाद वह शाम करीब साढ़े पांच बजे थाने से चले गये।
पुलिस के अनुसार गौतम से घटनाओं के क्रम, विवाद से जुड़े उनके कथित भाषण के पीछे की मंशा, निमंत्रण समेत कार्यक्रम से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गयी गयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम शीघ्र ही कार्यक्रम के अन्य आयोजकों से भी पूछताछ करेंगे।’’
पुलिस ने कहा कि आप नेता के विरूद्ध अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।
गौतम ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मुझसे आज पूछताछ की गयी। वे (पुलिस) कह रहे हैं कि कल पूछताछ के लिए एक बार फिर नोटिस जारी करुंगा। मैंने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए उनसे कहा कि जब तक वे मुझे लिखित में नहीं देते कि मुझसे किस धारा के तहत पूछताछ करना चाहते हैं, तब तक मैं जांच में शामिल नहीं होऊंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)