देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री पर सुधाकरन की टिप्पणी को लेकर विवाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार की पृष्ठभूमि के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सुधाकरन ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है।
कसारगोड़ (केरल), 18 फरवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार की पृष्ठभूमि के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सुधाकरन ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है।
एक पखवाड़े के अंदर यह दूसरा मौका है जब कन्नूर से कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री और उनके पिता पर निशाना साधा है।
विजयन के खिलाफ सुधाकरन की ‘जातिसूचक’ टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए माकपा के नेता के के राजेश ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं परेशानी खड़ी करते हैं।
कुछ वाम नेताओं द्वारा केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन के पिता का मजाक उड़ाए जाने का आरोप लगाते हुए सुधाकरन ने विजयन के पिता को ताड़ी निकालने वाला कहा था।
वह बुधवार को निकटवर्ती पेरिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने यह टिप्पणी की।
सुधाकरन ने हाल में कहा था कि ताड़ी निकालने वालों के परिवार से आने वाले विजयन अब हेलिकॉप्टर से सफर करना पसंद करते हैं।
इस टिप्पणी पर उनकी पार्टी के कुछ नेताओं समेत विभिन्न वर्गों ने कांग्रेस नेता की आलोचना की थी।
सुधाकरन के बयान पर टिप्पणी करते हुए माकपा के राज्यसभा सदस्य के के राजेश ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि वह जहां भी जाते हैं “लोगों के लिये परेशानी” खड़ी करते हैं।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी जातिसूचक टिप्पणियों के लिये जाने जाते हैं।
राजेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सुधाकरन के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)